Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने के खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा आईपीएल 2019 में ये होगी मेरी टीम

हरभजन सिंह ने अपनी जबरदस्त फिरकी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाए हैं. मौजूदा समय में वह भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच ऐसी ख़बरें आयी थीं, कि हरभजन सिंह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले हैं. जिस पर अब हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

ये बोले हरभजन 

इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए इन्टरव्यू में हरभजन सिंह ने सीएसके छोड़ने संबंधी ख़बरों को ख़ारिज किया है. हरभजन का कहना है कि सीएसके एक शानदार फ्रेंचाइजी है और उनकी टीम भी जबरदस्त है. अगर आगे फ्रेंचाइजी छोड़ने जैसी कोई बात होती है तो वह खुद इस बारे में जानकारी देंगे.

इस तरह कि ख़बरें मीडिया में आयी थीं कि हरभजन चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ कर दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटोर बनने वाले हैं. इस पर हरभजन ने कहा ”किसी को भी इस तरह की ख़बरों पर विश्वास करने की जरुरत नहीं है. अभी मैं जहां भी हूं, खुश हूं. वह(चेन्नई सुपर किंग्स) एक शानदार फ्रेंचाइजी हैं और हम एक जबरदस्त टीम हैं”

आगे हरभजन ने कहा ”अगर मुझे कोई कदम उठाना पड़ता है तो इसकी जानकारी मैं खुद दूंगा. किसी भी सूत्र पर भरोसा करने की जरुरत नहीं है. मेरे बारे में किसी भी खबर के लिए सबसे बड़ा सोर्स मैं हूं”

दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल-2019 के लिए टीम में काफी कुछ बदलाव करना चाहती है. जिसमें टीम के नाम,  ड्रेस और कोचिंग स्टाफ तक को बदलने पर विचार चल रहा है. दिल्ली का 2018 में प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था.

टीम ने इस सीजन में गौतम गंभीर को अपना नया कप्तान बनाया था. मगर सीजन के आधे सफ़र के दौरान टीम के ख़राब प्रदर्शन के चलते गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी. जिसके बाद युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी गयी थी.

The post चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने के खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा आईपीएल 2019 में ये होगी मेरी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.