Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान विधानसभा चुनाव में दिखेगा 2019 के लोकसभा चुनावों का ट्रेलर: शाह

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी साल के अन्त में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का ट्रेलर बताया है। जयपुर की एक दिन की यात्रा पर आए बीपेजी अध्यक्ष अमित शाह ने बिड़ला सभागार में स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को सम्बोधित हुए ये बात कही है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

उन्होंने राजस्थान के विधानसभा चुनावों को आम चुनाव का ट्रेलर बताते हुए अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन के साथ इन चुनावों की तैयारी करने की अपील की।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में भाजपा की वसुंंधरा राजे सरकार को अंगद का पांव बताते हुए कहा कि प्रदेश में इसे कोई उखाड़ नहीं सकता। स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि ट्रेलर भी अच्छी बनानी है और पिक्चर भी अच्छी बनानी है।

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी?इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से ये बात तक कह दी कि वह यह नहीं सोचें कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि वे कमल के चिह्न को सामने रखकर चुनाव के मैदान में जुट जाएं।

वहीं शाह ने कार्यकर्ताओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि ऐसे घुसपैठियों को चुन चुन कर देश से निकाल बाहर किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिए को भारत में रहने नहीं रहने देने का है।

एलेस्टर कुक ने तोड़ा संगकारा ये रिकॉर्ड, इस मामलें में ये भारतीय टॉप पर

इससे पहले शाह ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन कर राजस्थान में चुनावी शंखनाद शुरू की। भाजपा अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।