Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : विराट की अनुपस्थिति का यह चार भारतीय खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा, कर सकते विश्व कप 2019 में जगह पक्की

15 सितंबर से होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं होंगे. उन्हें एशिया कप से आराम दिया गया हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन चार खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो विराट की अनुपस्थिति का फायदा उठा सकते हैं.

केएल राहुल

विराट की अनुपस्थिति में केएल राहुल को ही एशिया कप में नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता हैं. केएल राहुल काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं.

आईपीएल 2018 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था. वह विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. वह उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर 2019 विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

अम्बाती रायडू 

अम्बाती रायडू को भी विराट की जगह नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता हैं. अम्बाती रायडू ने भी आईपीएल में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी.

रायडू भी विराट की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर 2019 विश्व कप के लिए अपनी जगह टीम में पूरी तरह से पक्की करना चाहेंगे. हालाँकि, अम्बाती रायडू लम्बे समय बाद एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में खेलेंगे.

मनीष पांडे 

मनीष पांडे ने हाल में ही खेली गई चतुष्कोणीय सीरीज में इंडिया बी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. मनीष पांडे अपनी इस फॉर्म को एशिया कप में भी जारी रखना चाहेंगे.

विराट कोहली की अनुपस्थिति में मनीष पांडे के ऊपर भारतीय टीम के बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. मनीष का भी स्थान विश्व कप 2019 के लिए पक्का नहीं हैं, लेकिन वह एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे.

केदार जाधव 

केदार जाधव भी लम्बे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे. वह एशिया कप में भारतीय टीम के अहम खिलाडियों में से एक होंगे और विराट की अनुपस्थिति में उनसे भी भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होगी. केदार जाधव भी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपना स्थान पूरी तरह से पक्का करना चाहेंगे.

The post एशिया कप : विराट की अनुपस्थिति का यह चार भारतीय खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा, कर सकते विश्व कप 2019 में जगह पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.