Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय चयनकर्ताओं से पहले रविचन्द्र अश्विन ने 2019 विश्वकप खेलने पर व्यक्त किया अपनी प्रतिक्रिया

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट से पहले भारत के सबसे बड़े हिंदी समाचार चैनल आजतक ने अपना सलाम क्रिकेट कॉन्क्लेव का दुबई में आयोजन किया। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में एशिया के कई दिग्गजों को एक मंच पर लाया गया जहां हर किसी ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

आर अश्विन ने विश्व कप में खेलने को लेकर रखी अपनी बात

इन्हीं में से भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने भी शिरकत की। अश्विन को इस मंच पर आजतक के सीनियर संवाददाता बोरिया मजूमदार ने कई सवाल किए जिसका अश्विन ने बड़े ही विनम्रता से जवाब दिया। आर अश्विन इन दिनों भारतीय सीमित ओवर की टीम से बाहर हैं ऐसे में जब अश्विन को विश्व कप 2019 की टीम की योजना के बारे में पूछा तो

मैं वनडे टीम से बाहर होने का नहीं जानता कारण

उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता है कि वनडे क्रिकेट में मेरे साथ क्या गलत हुआ है कि मैं टीम से बाहर हो गया। मुझे इसके बाद भी उम्मीद है कि मैं एक बार फिर से खुद में सुधार करके टीम में वापसी कर सकता हूं।”

आपको बता दें कि आर अश्विन भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम वनडे मैच पिछले साल खेले थे। और उसके बाद से लगातार बाहर हैं।

कुलदीप-चहल कर रहे हैं अच्छा, लेकिन मेहनत कर बनाऊंगा जगह

वहीं इन दिनों वनडे क्रिकेट या यूं कहें कि सीमित ओवर के क्रिकेट में रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन के बारे में जब आर अश्विन को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

पिछले कुछ समय से कुलदीप और चहल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें उनके प्रदर्शन का श्रेय देना चाहिए। लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है कि एक दिन मैं भी वनडे टीम में जगह बना लूंगा। मेरा ध्यान अभी खुद में सुधार करने पर है।”

विश्व कप में खेलने की है इच्छा

विश्व कप खेलने की इच्छा को लेकर अश्विन ने कहा कि

मैं हमेशा ही अपने आप मैं उम्मीद रखता हूं कि मैं जब भी किसी मैच में मौका मिले मैं क्या कर सकता हूं। मैं दूसरों की तरह ही जिस तरह से गेंदबाजी करता हूं खेल को बना सकता हूं क्योंकि मैं एक साहसिक गेंदबाज हूं। सभी चीजें दिमाग में हैं।विश्व कप ऐसा है जो हर कोई क्रिकेटर खेलना चाहता है और मैं भी इसे खेलना चाहता हूं। “

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारतीय चयनकर्ताओं से पहले रविचन्द्र अश्विन ने 2019 विश्वकप खेलने पर व्यक्त किया अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.