गौतम गंभीर ने खेली ऐसी तूफानी पारी, जिससे हो सकती हैं भारतीय वनडे टीम में वापसी :
इन दिनों देश में विजय हजारे टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं. जिसमे दिल्ली टीम की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे हैं. दिल्ली की टीम का मैच आज गुरूवार को सौराष्ट्र की टीम से था. इस मैच में दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने एक तूफानी पारी खेली हैं.
गंभीर ने मात्र 48 गेंदों पर खेली 62 रन की

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक ऐसी तूफानी पारी खेली हैं. जिससे उनकी जल्द भारतीय टीम में जल्द वापसी हो सकती हैं. दरअसल, भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज गंभीर ने 48 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली हैं. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 10 बेहतरीन चौके भी लगाये हैं.
गंभीर की पारी से जीता दिल्ली

बता दें, कि इस मैच का टॉस सौराष्ट्र की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम 49.3 ओवर में मात्र 237 रन पर ही आल आउट हो गई.
सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा 62 रन की पारी शेल्डन जैक्सन ने खेली. वहीं टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने भी 53 रन की पारी खेली.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने गंभीर की पारी की बदौलत इस लक्ष्य को 46 ओवर में मात्र 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने भी 74 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेली.
विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर करना चाहेंगे भारतीय टीम में वापसी

बता दें, कि गौतम गंभीर साल 2013 से भारतीय टीम के लिए अंतरर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं. विजय हजारे टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर वह एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे. उनकी निगाहें भारत के लिए 2019 विश्व कप खेलने पर होगी.
यह भी पढ़े | विश्वकप शेड्यूल, दिल्ली टीम
The post विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेल 2019 विश्वकप के लिए गौतम गंभीर ने पेश की दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.