पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी यूनुस खान ने एक खुलासा किया है. यूनुस खान ने बताया है कि उन्हें एक बार भारतीय टीम में दीवार के नाम से जाने गए राहुल द्रविड़ से मदद लेनी पड़ी थी. साथ ही उनका मानना है कि अगर किसी को कुछ सीखना हो तो उसे संकोच नहीं करना चाहिए.
क्या बोले यूनुस खान ?
न्यूज़ टीवी चैनल आजतक पर एक शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी यूनुस खान ने 2004 का एक किस्सा बताया है. यूनुस खान ने बताया कि 2004 में उन्हें अपनी बल्लेबाजी को लेकर राहुल द्रविड़ से मदद लेनी पड़ी थी.

यूनुस ने कहा कि ”2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैंने राहुल द्रविड़ से कहा कि मुझे 5 मिनट का वक्त दें. इसके बाद द्रविड़ ने खुद मेरे रूम में आकर मुझे सलाह दी, जबकि वो मेरे सीनियर थे. आगे जाकर इससे मेरी क्रिकेट में बदलाव हुआ.”
यूनुस ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर अज़हर से भी मदद ली थी. उन्होंने बताया ” जब मैं खराब फॉर्म से जूझ रहा था तब अजहर भाई की एक सलाह से मैं दोहरा शतक लगाने में सफल हुआ.”

”अजहर भाई ने मुझे बताया कि बल्लेबाज क्रीज का इस्तेमाल कर सकते हैं और नेट पर तुम्हें इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए. उन्होंने मुझपर दबाव नहीं डाला, लेकिन ऐसा करने की सलाह जरूर दी. आगे मैंने इसका इस्तेमाल किया और ये सुधार में काफी मददगार साबित हुआ.” इसके साथ ही उन्होंने कहा भारत के खिलाड़ियों के पास दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए.
यूनुस खान पाकिस्तान के एक दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट, 265 वनडे और 20 टी मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 10 हज़ार 99 रन बनाए.
इस दौरान उनका औसत 52.06 रहा. जिसमें उनके नाम 34 शतक और 33 अर्द्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 313 रन रहा. वहीं वनडे में उन्होंने 31.25 की औसत से 7 हज़ार 249 रन बनाए. जबकि इस फ़ॉर्मेट में उन्होंने 7 शतक लगाए.
The post यूनुस खान ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को दिया अपनी सफल बल्लेबाजी का श्रेय, कहा नहीं करते मदद तो खत्म था करियर appeared first on SportzWiki Hindi.