इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में मिली हार के साथ ही भारत के हाथ से सीरीज भी निकल गयी. इंग्लैंड ने 3-1 से सीरीज अपने नाम करली. साउथहैम्पटन में खेले गए इस मैच में एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम बल्लेबाजी ने काफी निराश किया है. भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 245 रनों की जरुरत थी. मगर पूरी टीम 184 रनों पर ही सिमट गयी.
मुरली विजय के बाद ये दो खिलाड़ी भी हो सकते हैं बाहर

सीरीज के पहले दो मैचों में मुरली विजय सिर्फ 26 रन ही बना पाए थे. लॉर्ड्स में खेले गए मैच की दोनों पारियों में वह एक भी रन नहीं बना सके थे. जिसके बाद तीसरे मैच में उन्हें बाहर कर शिखर धवन को वापस प्लेयिंग इलेवन में जगह दी गयी. इसके बाद तीन मैचों के बाद टीम में अगले दो मैचों के लिए दो बदलाव किए गए. मुरली विजय और कुलदीप यादव को बाहर कर हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गयी.
वहीं साउथहैम्पटन मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल दोनों ही रन नहीं बना सके. पिछले चार मैचों की आठ पारियों में से एक 36 रनों की पारी को छोड़ दें तो केएल राहुल बाकि 7 पारियों में 30 के स्कोर तक नहीं पहुंच सके हैं. वहीं शिखर धवन भी पिछली 6 पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं लगा पाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 44 रहा है.

ऐसे में केएल राहुल और शिखर धवन दोनों ही टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. शिखर धवन ने कुल 33 टेस्ट मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.01 की औसत से रन बनाए.
वहीं केएल राहुल ने 28 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36.11 की औसत से रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा निराश केएल राहुल ने किया है. इंग्लैंड का दौरा जब शुरु हुआ तो राहुल ने पहले टी-20 मैच में ही शतकीय पारी खेली थी.
इसके बाद लगा था कि वह इस दौरे पर रन बनाएंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ. राहुल टी-20 में एक शतक के बाद वनडे और टेस्ट में अभी तक बुरी तरह फेल हुए हैं.
The post मुरली विजय के बाद इन 2 खिलाड़ियों की भी भारतीय टेस्ट टीम से छुट्टी तय! appeared first on SportzWiki Hindi.