Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लांस क्लूजनर को भरोसा अगले 2 सालों में बेन स्टोक्स से बेहतर आलराउंडर बन जायेंगे हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने डेब्यू के बाद से खूब प्रभावित किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज के बाद महज दो सालों में ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या ने अपने आप को स्थापित कर दिया। और उनको अब भविष्य में भारतीय क्रिकेट का एक जबरदस्त ऑलराउंडर माना जा रहा है।

Guru Dakshina: Like Virat, Hardik also surprised his coach

लांस क्लूजनर ने हार्दिक पंड्या के लिए कही बड़ी बात

वैसे इंग्लैंड के दौरे पर हार्दिक पंड्या बुरी तरह से नाकाम रहे लेकिन इस नाकामी के बाद भी उनकी तुलना अब विश्व के मौजूदा सबसे शानदार ऑलराउंडर्स में की जाती है। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूजनर ने हार्दिक पंड्या के लिए बहुत बड़ी बात बोल दी है जिसे सुन हार्दिक पंड्या और उनके फैंस फूले नहीं समाएंगे।

एक या दो साल में हार्दिक पंड्या बन जाएंगे बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर

दिग्गज प्रोटियाज ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने हार्दिक पंड्या को अगले एक या दो सालों में इंग्लैंड के मौजूदा नंबर एक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पास पहुंचने की बात कही है। साथ ही फैंस को संयम बरतने की अपील की।

लांस क्लूजनर ने कहा कि

 “दुनिया के मौजूदा ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे ऊपर हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं जो आए और चले गए लेकिन निश्चित रूप से पंड्या जैसे खिलाड़ी को इस स्तार पर एक या दो साल मिले तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक बन सकते हैं।”

वैसे हार्दिक को अभी भी है कुछ चीजें सीखने की जरूरत

भारत में 19 सितंबर से वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हुआ और इसी में लांस क्लूजनर दिल्ली की टीम में सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं और इसी दौरान उन्होंने अपनी ये बात रखी।

क्लूजनर ने आगे कहा कि

मुझे लगता है कि हमें तुलना करते हुए सतर्क रहना चाहिए। हर कोई हार्दिक की तुलना महान खिलाड़ी कपिल देव से करना चाहता है। इसमें कोई शक नहीं कि हार्दिक को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हार्दिक की सफलता इस बात पर निर्भर है कि वो कितनी चीजें सीख पाते हैं।”

भारत का ये ऑलराउंडर है सही हाथों में

क्लूजर ने आगे कहा कि “हार्दिक पंड्या के पास हुनर को निखारने के लिए अच्छी समर्थन प्रणाली भी है। मुझे लगता है कि वो भारतीय क्रिकेट व्यवस्था के सही हाथों में हैं। बस लोगों को उनके साथ कुछ और संयम बरतने की जरूरत है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post लांस क्लूजनर को भरोसा अगले 2 सालों में बेन स्टोक्स से बेहतर आलराउंडर बन जायेंगे हार्दिक पांड्या appeared first on SportzWiki Hindi.