भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जायेगा. भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना हैं, तो टीम के ओपनर बल्लेबाजों को अच्छी ओपनिंग साझेदारी करनी होगी और जीत की नीव रखनी होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ राहुल और रायडू ने की थी ओपनिंग

आपकों बता दें, कि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और अम्बाती रायडू ने ओपनिंग की थी. दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 110 रन की शानदार साझेदारी की थी. केएल राहुल ने उस मैच में जहां 60 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं अम्बाती रायडू के बल्ले से 57 रन निकले थे.
फाइनल में रोहित और धवन की जोड़ी ही करेगी ओपनिंग

आपकों बता दें, कि बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में भारत के लिए ओपनिंग रोहित शर्मा और शिखर धवन की ही जोड़ी करेगी. यह दोनों ही बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम लिया था. जिसके चलते केएल राहुल और अम्बाती रायडू की जोड़ी को ओपनिंग करने का मौका मिला था.
लेकिन दोनों के फाइनल मैच में वापस आने के कारण भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन ही करेंगे.
शानदार शुरूआत दे रही हैं धवन और रोहित की जोड़ी

रोहित और धवन की जोड़ी ने जहां हांगकांग के खिलाफ 45 रन की साझेदारी की थी. वहीं पाकिस्तान के साथ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 86 रन की शानदार साझेदारी की, इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ तो दोनों ने 210 रन की एक बेहतरीन साझेदारी की थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ियों ने आराम लिया था. अब शुक्रवार को होने वाले फाइनल मैच में एक बार फिर दोनों धमाल मचाने को तैयार होंगे.
The post एशिया कप : फाइनल में बदलेगी भारतीय ओपनिंग जोड़ी, ये 2 खिलाड़ी करेंगे बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.