Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान का विरोध करने पर संजू सैमसन पर लगा जुर्माना, 5 खिलाड़ी हुए प्रतिबंधित

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। संजू समेत अन्य सभी खिलाडियों पर ये प्रतिबंध केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने लगाया हैं। केसीए ने जिन खिलाड़ियों पर जुरमाना लगाया हैं उनमें अभिषेक मोहन, अक्षय के.सी, फाबिद फारूक अहमद, निधीश एम.डी, संजू सैमसन, सलमान निजार, सिजोमोन जोसेफ और वी.ए. जगदीश शामिल हैं।

सभी क्रिकेट खिलाड़ियों पर ये प्रतिबंध राज्य की टीम के कप्तान सचिन बेबी का विरोध करने के लिए लगाया गया हैं। केसीए के सचिव श्रीजीत नायर ने एक बयान दिया हैं, जिसमें उन्होंने कहा हैं कि, प्रतिबंध किये गए सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई की गई। जिसके बाद इन सभी खिलाडियों को टीम की शांति, सौहार्द, स्थिरता व केसीए के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोपी माना गया हैं।

श्रीजीत नायर ने आगे कहा कि, ये सभी खिलाडी कप्तान के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि, इन सभी खिलाडीयो द्वारा कप्तान और केसीए को बदनाम करने के लिए सोचा समझा अभियान चलाया हैं। जिन खिलाडियों को सजा दी गई हैं उनमें से पांच को प्रतिबंधित और आठ खिलाडियों पर जुर्माना लगाया गया हैं। प्रतिबंधित किये गए खिलाडी अब अगले तीन वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे।

केसीए के मुताबिक, जिन खिलाडियों पर जुर्माना लगाया गया हैं उन्हें वन डे के लिए पेनाल्टी बीसीसीआई के तीन दिन के मैच फीस के बराबर देनी होगी। प्रतिबंधित किये गए खिलाडियों में राइफी विन्सेंट गोमेज, संदीप.एस. वरियर, रोहन प्रेम, आसिफ के और मोहम्मद अजहरुद्दीन और जुर्माना झेलने वाले में अभिषेक मोहन, अक्षय के.सी, फाबिद फारूक अहमद, निधीश एम.डी, संजू सैमसन, सलमान निजार, सिजोमोन जोसेफ और वी.ए. जगदीश शामिल हैं।

सभी खिलाड़ियों से केसीए ने कहा हैं कि वे जुर्माने की रकम को मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 सितंबर से पहले जमा करा दे। खिलाडियों से जमा की गई रकम का सबूत पेश करने के लिए भी कहा गया हैं। इसके अलावा केसीए ने खिलाड़ियों को भविष्य में इस तरह के विवाद से बचने की चेतावनी दी है।



Herald