इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट सीरीज को पहले ही जीत चुकी है। इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। भारतीय टीम शुक्रवार को अब इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज का अंतिम मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम इस मैच में अपना सम्मान बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
श्रीलंका के इस गेंदबाज की एक साल बाद एशिया कप में हुई वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
शुक्रवार से शुरू हो रहे इस अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव नजर आ सकता है। ओवल में खेले जाने वाले इस अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के 18 साल के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ डेब्यू कर सकते है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के ओपनर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे। केएल राहुल ने इस सीरीज में अभी तक 4 मैचों में मात्र 113 रन ही बनाए है। ऐसे में ये कयास लगाई जा रही है कि इस साल अंडर19 विश्वकप जीताने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ को अंतिम मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। पृथ्वी शॉ आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मैदान में नजर आए और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए
अंडर19 विश्वकप जीताने वाले ये दिग्गज खिलाड़ी 2019 में चर्चा में आया था। पृथ्वी शॉ ने इस साल हैरिस शील्ड प्रतियोगिता में लम्बी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। पृथ्वी शॉ ने सेंट फ्रांसिस के खिलाफ 330 गेंदों में 546 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने इस आक्रामक पारी के दौरान इस पारी में 85 85 चौके और 5 छक्के जड़े थे।