Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पास मौजूद हैं ये 5 खिलाड़ी जो क्रिस गेल की तरह जब चाहें लगा सकते हैं लम्बे-लम्बे छक्के

क्रिकेट की दुनिया में क्रिस गेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. क्रिस गेल अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के लगा चुके हैं. वहीं अगर भारतीय युवा खिलाड़ियों की ओर देखें तो ये पांच युवा क्रिस गेल की तरह छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं.

5. नितीश राणा 

युवा नितीश राणा एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा बड़ी-बड़ी बाउंड्री लगाने की क्षमता रखते हैं. नितीश ने आईपीएल में 32 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39 छक्के लगाए और 57 चौके लगये हैं.

4. हार्दिक पंड्या 

हार्दिक पंड्या को हम सब लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए देख चुके हैं. 50 आईपीएल मैचों की 46 पारियों में हार्दिक के बल्ले से 39 छक्के निकल चुके हैं. वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पंड्या अभी तक 60 छक्के लगा चुके हैं. वह आने वाले समय में क्रिस गेल की तरह छक्कों की बारिश करते हुए नज़र आ सकते हैं.

3. अभिषेक शर्मा

आईपीएल-2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से डेब्यू करने वाले युवा अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली पारी में ही धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. बाएं हाथ के अभिषेक ने अभी तक 3 आईपीएल मैच ही खेले हैं, जिसमें वह 5 छक्के और 3 चौके लगा चुके हैं. अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 46 रन बनाए थे. वह क्रिस गेल की तरह छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं.

2. इशांत किशन 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले युवा इशान किशन तेजी के साथ रन बनाते हैं. इशांत ने कुलमिलाकर अभी तक 30 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें वह 30 छक्के और 56 चौके लगा चुके हैं.

1. ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत सिक्स लगाकर की. आईपीएल-2018 में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. ऋषभ ने 14 मैचों में 37 छक्के लगाए थे. वहीं अभी तक कुल खेले गए आईपीएल मैचों में देखें तो पंत ने 38 मैचों में 67 छक्के लगाए हैं. युवा ऋषभ पंत में क्रिस गेल की तरह ही छक्के लगाने की क्षमता है.

The post भारत के पास मौजूद हैं ये 5 खिलाड़ी जो क्रिस गेल की तरह जब चाहें लगा सकते हैं लम्बे-लम्बे छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.