Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 मैच जिसमें आरपी सिंह ने अपनी गेंदबाजी की बदौलत भारत को दिलाई जीत

भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 4 सितम्बर 2005 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आरपी सिंह 4 सितम्बर 2018 को क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने कुल 124 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

आरपी सिंह ने अपनी गेंदबाजी की बदौलत भारत को कई यादगार जीत दिलाई है। आज हम आपको ऐसे ही 5 जीत के बारे में बताने जा रहे हैं।

#5 छठवां वनडे बनाम श्रीलंका, राजकोट (2005)

यह वहीं सीरीज है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 183 रनों की पारी खेली थी। उसी सीरीज का छठवां मैच राजकोट में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम आरपी के गेंदबाजी के सामने पूरी तरफ ढेर हो गई।

अपना तीसरा टी वनडे खेल रहे आरपी सिंह ने 8.5 ओवरों में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने उपुल थरंगा और कप्तान मर्वन अट्टापट्टू जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

श्रीलंका की टीम सिर्फ 196 रन ही बना पाई। भारत ने मैच को आसानी से 7 विकेटों से जीत लिए और आरपी सिंह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

The post 5 मैच जिसमें आरपी सिंह ने अपनी गेंदबाजी की बदौलत भारत को दिलाई जीत appeared first on SportzWiki Hindi.