टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके लिए खिलाड़ियों और फैंस की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी विराट को बधाई दी है.
मैदान पर भले ही आमिर और कोहली एक-दूसरे को टक्कर देते हों, लेकिन मैदान के बाहर कोहली और आमिर एक-दूसरे की बेहद इज्जत करते हैं. इतना ही नहीं ये दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ भी कर चुके हैं.

विराट कोहली ने साउथेम्प्टन टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी के दौरान 6 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए. कोहली ने 70वें टेस्ट की 119वीं पारी में टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार का आंकड़ा पार किया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को साउथेम्प्टन में हार्बर होटल के स्टाफ ने कोहली को उनकी इस उपलब्धि के लिए एक शानदार पार्टी दी.
कोहली को उनकी इस उपलब्धि के लिए एक खास अंदाज में बधाई दी. कोहली ने इस पार्टी की एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर हार्बर होटल के स्टाफ का शुक्रिय़ा किया.
What a sweet gesture by the staff at the Harbour hotel in Southampton. Great Hospitality.
pic.twitter.com/RenuAIOyiT
— Virat Kohli (@imVkohli) August 31, 2018
कोहली के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए मोहम्मद आमिर ने भी बधाई दी. आमिर ने लिखा, बधाई हो ब्रदर, लगे रहो.
Congrats brother keep going
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) September 1, 2018
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में मैदान पर विराट कोहली और मोहम्मद आमिर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते हैं. लेकिन मैदान के बाहर दोनों का स्वभाव पूरी तरह से बदल जाता है.
The post 6 हजार टेस्ट रन पूरा करने पर विराट कोहली को पाकिस्तान से मोहम्मद आमिर ने भेजा ये खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.
