Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात, सर जडेजा ने किया धमाका

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में भारतीय टीम का धमाल जारी है। शुक्रवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारतीय ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया है। टीम इंडिया सुपर-4 में अपना दूसरा मुकाबला रविवार (23 सितम्बर) को पाकिस्तान से होगा। आपको बता दें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 173 रन बनाकर आल आउट हो गई।

बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 36.2 में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने शानदार वापसी करते हुए 'मैन ऑफ द' मैच से नवाजा गया। उन्होंने 10 ओवर में 29 रन देकर 4 अहम चार विकेट निकाले। बता दें शुरुआत में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

लेकिन 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका दिया। शाकिब ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को LBW आउट किया। उन्होंने 47 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रोहित और धवन के बीच 61 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं फिर रुबेल हुसैन ने 24वें ओवर में रोहित शर्मा के रूप में दूसरा झटका दिया। उन्होंने अंबाती रायुडू को 13 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करार दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी ने इस मैच में कुछ अच्छे रन बनाये, वो 33 रन बनाकर आउट हुए।



Herald