Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल की बायोपिक '83' में ये साउथ का सुपरस्टार निभाएंगा इस भारतीय आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका

इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप जानते हो इस समय बायोपिक का दौर चल रहा है। बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों, राजनेताओं आदि पर बायोपिक बन रही है। हाल के समय में खेल की दुनिया के सितारों पर फिल्में बनने का सिलसिला काफी देखा गया है। सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धौनी, मिल्खा सिंह, मैरीकॉम जैसे कई खिलाड़ियों पर बनी फिल्में इसका उदाहरण हैं। 1983 में भारतीय टीम को पहला विश्वकप जीताने वाले कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव पर भी बायोपिक बनने जा रही है।

ये हैं वो टॉप बल्लेबाज जिन्होनें वनडे में लगाए सबसे ज्यादा चौके, तीसरा नाम चौंकाने वाला

1983 के विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाले कप्तान कपिल देव की कहानी को फिल्म ;83' में द‍िखाया जाएगा और फिल्म में उनका किरदार निभाएंगे रणवीर स‍िंह। यह टीम इंडिया 1983 में पहली बार विश्व कप जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली होगी। इस फिल्म को बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान बनाने जा रहे हैं। 83 फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे एक नई टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पूर्व विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को हराया। कपिल देव के जीवन पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आ सकती है। कटरीना इसमें कपिल देव की वाइफ रोमी देव की भूमिका में नजर आ सकती है।

हाल ही में एक खबर इस फिल्म के लिए आई है। फिल्म ;83' में साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन भी अपनी भूमिका निभाते नजर आ सकते है। साउथ के सुपर स्टार अल्लु अर्जुन फिल्म में आक्रामक बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत की भूमिका में नजर आ सकते है।इस फ‍िल्‍म को लेकर कबीर खान और रणबीर स‍िंह दोनों ही बहुत गंभीर हैं।कपिल की भूमिका में नजर आने वाले रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए कपिल देव से बारीकी ​सीख रहे है। ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर कपिल से बल्ला पकड़ना सीख रहे है।