स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में तूफानी बल्लेबाज़ों की वैसे तो कोई कमी नहीं है लेकिन हाल ही में बायें हाथ के एक बल्लेबाज ने 91 गेंदों पर ही 12 चौके और नौ छक्के की मदद से 139 रन जड़ दिए। ये बल्लेबाज़ और कोई नहीं बल्कि ईशान किशन है। उनका कुछ मैचों में बल्ला नहीं चल रहा था, उन्होंने इंडिया ए की ओर से खेलते हुए चार टीमों की सीरीज में 93 रन बनाए और विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम झारखंड की ओर से खेलते हुए शुरुआती 2 पारियों में सिर्फ 30 रन बनाने में बनाये थे।
लेकिन अब उनका बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी चला है। असम के खिलाफ तीसरे मैच में 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टीम की तरफ से खेल रहे किशन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 74 गेंदों में शतक ठोक दिया और बाद में 91 गेंदों में 139 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान किशन ने अपना अर्धशतक 51 गेंदों में पूरा किया वहीं अगले 50 रनों का सफर सिर्फ 23 गेंदों में तय किया। इस दौरान उन्होंने आनंद सिंह के साथ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की, वही बता दे लिस्ट ए क्रिकेट में झारखंड के लिए यह पहली 200 की साझेदारी है।
आपको जानकारी में बता दें, यह किशन का दूसरा लिस्ट ए शतक है। उन्होंने अपना पहला शतक सर्विसेज के खिलाफ साल 2017-18 में बनाया था। इस दौरान उन्होंने 73 गेंदों में शतक लगाया था। अगर वो ऐसे ही बल्लेबाज़ी करते रहे तो जल्द ही वह टीम इंडिया में नजर आ सकते है।
Herald