श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आज एशिया कप का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को 91 रनों से जीतकर अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एशिया कप से बाहर कर दिया। श्रीलंका की टीम पहले ही बांग्लादेश से हार चुकी थी और इस मैच को हारने के साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं ग्रुप बी से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम सुपर 4 में पहुँच गई है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और इहसानुल्ला जनत ने टीम कको ठोस शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। शहजाद (34) के आउट होके बाद बल्लेबाजी करने आए रहमत शाह के साथ जनत ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। जनत 45 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान असगर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हशमतुल्ला शाहिदी के साथ रहमत ने 80 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 190 रनों तक पहुंचा दिया।

72 रनों की शानदार पारी खेल रहमत शाह दुष्मंता चमीरा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कोई भी अफगानी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया लेकिन सभी ने थोड़ा- थोड़ा योगदान देकर अपनी टीम को 249 रनों तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा अकिला धनंजया ने 2 जबकि लसिथ मलिंगा, दुष्मंता चमीरा और शेहन जयसूर्या को 1-1 विकेट मिला।
श्रीलंका को लगातार लगे झटके

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पहले ही ओवर में अपने सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस का विकेट खो दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धनंजय डिसिल्वा ने उपुल थरंगा के साथ 53 रनों की साझेदारी बनाई लेकिन धनंजय (23) रन आउट हो गए।
इसके बाद कोई भी श्रीलंका का बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटने लगे। लगभग सभी बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया। पूरी श्रीलंका टीम ओवर में रन बनाकर आउट हो गई।
श्रीलंका के लिए उपुल थरंगा ने 36, जबकि थिसारा परेरा ने 28 और धनंजय डिसिल्वा ने 23 रन बनाये पर किसी भी बल्लेबाज ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी नहीं की।
अफगानिस्तान के लिए गुलब्दीन नैब, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट चटकाए। श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए।
The post एशिया कप: लंका का बजा डंका 91 रनों से अफगानिस्तान से हारकर एशिया कप से हुआ बाहर, देखे स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.