Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: AFGvsBAN: मशरफे मुर्तजा ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच सुपर-4 का एक मैच अबू धाबी के शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इस मैच को बांग्लादेश की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 3 रन के करीबी अंतर से जीत लिया.

बांग्लादेश की इस जीत से कप्तान मशरफे मुर्तजा काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कई रोचक बातें कही हैं. हालाँकि, उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अंतिम ओवर में मात्र 8 रन को डिफेंड करने वाले मुस्ताफिजुर रहमान को दिया हैं. उन्होंने साथ ही शाकिब अल हसन महमुदुल्ला और इम्रुल कायेस की भी तारीफ की हैं.

मुस्ताफिजुर को जाता हैं जीत का श्रेय 

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने जीत का श्रेय मुस्ताफिजुर रहमान को देते हुए कहा, “अंतिम ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने एक जादूगर की तरह गेंदबाजी की हैं. किसी भी गेंदबाज के लिए अंतिम ओवर में 8 रन डिफेंड करना बहुत मुश्किल होता हैं, इसलिए जीत का श्रेय मुस्ताफिजुर को जाता हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “शाकिब ने भी 49वां ओवर काफी अच्छा किया. बल्लेबाजी में हमें महमुदुल्ला और इम्रुल कायेस ने एक अच्छा स्कोर दिया. उन्होंने ही हमारे इस जीत की नीव रखी थी. खासतौर से इम्रुल कायेस जो इस टूर्नामेंट में ना पहला ही मैच खेल रहे थे. उन्होंने भी अच्छा खेल दिखाया. 

मुस्ताफिजुर को बीच में गेंदबाजी के दौरान कुछ क्रैम्प आये थे, लेकिन हम चाहते थे, कि वह अपने 10 पूरे करे. हालाँकि, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. इस गर्मी में क्रैम्प के साथ 10 ओवर कराना एक मुश्किल काम था.”

आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे पाकिस्तान से

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने आगे अपने बयान में कहा, “जीत हमेशा आपकों एक आत्मविश्वास देती हैं और अब इसी आत्मविश्वास के साथ हम पाकिस्तान से खेलेंगे. जो मैच अब एक सेमीफाइनल मैच की तरह हो गया हैं.”

The post एशिया कप: AFGvsBAN: मशरफे मुर्तजा ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.