Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia cup 2018: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा बना दिया उसके खिलाफ ये नया रिकाॅर्ड

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रविवार को पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की, आपकों बता दें की इस टूर्नामेंट में भारत के अब तक चार मैच में हुए और उसने चारों मैचों में जीत दर्ज की है और इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है, इस जीत के साथ ही भारतीय टीम नेफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

एशिया कप में शिखर धवन ने बनाया ये रिकॉर्ड, इन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में हुए शामिल

पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 238 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाकर पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया। कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिये रिकार्ड साझेदारी बनाई।

कप्तान रोहित शर्मा ने 119 गेंदों में नाबाद रहते हुए 111 रन बनाए तो वहीं शिखर धवन ने 100 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली। रोहित ने इस मैच में और वनडे करियर में 19वां शतक जमाया और 111 रनों की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये। धवन ने अपनी 15वीं शतकीय पारी खेली जिसमें 16 चौके और दो छक्के जमाए।

इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 210 रन की साझेदारी की जो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ नया रिकार्ड है। भारत ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाये। यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ विकेटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले पाकिस्तान की और से शोएब मलिक ने 90 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान सरफराज अहमद ने 44 रन बनाए।भारत की यह पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। उसने ग्रुप चरण में भी 126 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

ASIA CUP 2018: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में रौंदा, जीत में चमके जडेजा और रोहित

भारत की और से गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने 29 रन देकर दो विकेट लिए तो वहीं युजवेंद्र चहल ने 46 रन देकर दो और कुलदीप यादव ने 42 रन देकर दो विकेट निकाले।