भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का मैच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमें 252 और 252 पाई और मैच टाई हो गया। आज भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम में आज 5 बदलाव किये गए। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपना वनडे डेब्यू किया। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद नबी ने शानदार प्रदर्शन किया।
कप्तान ने की शहजाद की तारीफ

अफगानिस्तान ने इस मैच में भारत के सामने जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य रखा था। इन रनों में से 124 रन मोहम्मद शहजाद के बल्ले से निकले थे। अफगानिस्तान के कप्तान ने मैच टाई होने के बाद शहजाद की जमकर तारीफ की। असगर अफगान ने कहा
“आज विकेट हमारे लिए अच्छी थी। शहजाद ने शानदार और पॉजिटिव क्रिकेट खेली। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी बनाई, लेकिन साथ ही हमारे स्पिन गेंदबाजों ने भी बखूबी अपना काम किया। जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ मैच टाई करवाने में सफल रहते ,हैं तो यह जीत जैसी ही है। भारत ने पिछले दोनों मैच में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था, लेकिन आज हमने उनके लिए मुश्किल कर दिया। जब भी हमें जरूरत पड़ती है, शहजाद हमारे लिए ऐसी पारी खेलते हैं। मैं उनकी पारी को काफी क्रेडिट दूंगा।”
एशिया कप में अफगान टीम ने दिखाया शानदार खेल

इस टूर्नामेंट में अफगान टीम ने शानदार खेल दिखा है। वह भले ही फाइनल में नहीं पहुँच पाई, लेकिन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले से उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया। सुपर 4 के पहले दो मुकाबलों में अफगानिस्तान को जरुर हार मिली लेकिन मैच अंतिम ओवर तक गया था।
आज के मैच में भी एक समय भारतीय टीम आसानी से मैच में जीत हासिल करती दिख रही थी लेकिन अफगानिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को टाई पर रोक दिया।
The post Asia Cup 2018, INDvsAFG: मैच टाई होने के बाद खुश कप्तान असगर अफगान ने भारत के लिए कही ये दिल जीतने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.