इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में इस बार छह टीमें अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरेगी। एशिया कप 2018 का आयोजन दुबई में होने जा रहा है। एशिया कप में इस बार भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका टीम को प्रबल विजेता माना जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू हो रहे इस प्रतियोगिता का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप 2018 : रोहित और माही पहुंचे दुबई, इस टीम से होगा पहला मुकाबला 18 को
भारतीय क्रिकेट टीम अपने एशिया कप का आरम्भ 18 सितंबर से करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग से होगा। इसके बाद भारत का मुकाबला 19 सितंबर को अपनी सबसे प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से होगा। भारतीय इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान को हराकर पिछली हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को होने वाले ये हाई वोल्टाज मैच दुबई में पांच बजे खेला जाएगा। 2018 के विश्वकप से पहले एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खैर, इस बार भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों की फौज है। जो किसी भी वक्त मैच का रूख बदलने के लिए जाने जाते है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ—साथ गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर सकते है। चहल, यादव, पांड्या और बुमराह कभी भी मैच का नक्शा बदल सकते है।
ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन
भारतीय टीम एशिया कप के दौरे पर अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरेगी। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान भारत के ओपनर बल्लेबाज व तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा को सौंपी गई है। विराट कोहली को इस बड़े टूर्नामेंट में आराम दिया गया।