इंटरनेट डेस्क। भारत ने एशिया कप टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हांसिल कर दिखा दिया की उसके टक्कर में इस टूर्नामेंट में कोई नहीं। इस टूर्नामेंट में भारत ने हांगकांग, पाकिस्तान और अब बांग्लादेश को पटखनी दी है। भारत ने यहां बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है।
एक साल बाद जडेजा ने वनडे में की धमाकेदार वापसी, बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
इस जीत में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबजों दोनों का ही योगदान रहा है। पिछले 13 महीनों में टीम में वापसी करने वाले रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के चार विकेट चटकाए और टीम में वापसी का जश्न मनाया। इधर कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी का मुजायरा दिखाते हुए 83 रन की पारी खेली। इनके अलावा भारत की और से शिखर धवन ने 40 और महेंद्र सिंह धोनी ने 33 रन बनाए।
आपकों बता दें की भारत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया जो उसके लिए फायदेमंद साबित हुआ। बांग्लादेश टीम49.1 ओवर में 173 रन पर ही आल आउट हो गई। इधर भारत ने 36.2 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
जन्मदिन विशेष: किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं गेल का ये रिकॉर्ड तोडऩा
बात करे भारतीय गेंदबाजों की तो हार्दिक पंड्या की जगह टीम में स्थान बनाने वाले जडेजा ने दस ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये और विश्व कप टीम के लिये खुद की दावेदारी फिर से पेश की। इधर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।