Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia cup 2018: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत आज इन खिलाड़ियों को दे सकता है मौका

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रविवार को पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की थी, आपकों बता दें की इस टूर्नामेंट में भारत के अब तक चार मैच में हुए और उसने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। आज यानी के मंगलवार को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होने वाला है, वैसे भारत पहले ही फाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुका है। आज होने वाले मैच में टीम के कई खिलाड़ियों को विश्राम दिया जा सकता है और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों का मौका मिल सकता है।

Asia cup 2018: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा बना दिया उसके खिलाफ ये नया रिकाॅर्ड

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुकी भारत के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को होने वाले अपने अंतिम सुपर-4 मुकाबले में अपनी बेंच को आजमाने का अच्छा मौका होगा।

आपकों बता दें की भारत का 28 सितम्बर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच आखिरी सुपर-4 के मैच के विजेता से मुकाबला होना है। उससे पहले भारत अपने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दे सकता है।

भारत से हार के बाद pak के कोच ने टीम के खिलाड़ियों के लिए बोल दी ऐसी बात की...

भारत अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज खलील अहमद और सिद्धार्ध कौल को मौका दिया जा सकता है जबकि तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को विश्राम दिया जा सकता है। वैसे मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी मौका मिल सकता हैं जिन्हे अभी वनडे में पदार्पण करना है। बल्लेबाजी में मनीष पांडेय और लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है तो शिखर को विश्राम दिया जा सकता है।