इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में बुधवार को एक गजब का उलटफेर मुकाबला देखा गया। बुधवार को खेले गए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबलें में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराने में कामयाबी हासिल की। बांग्लादेश ने इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 37 रनों से मात दी और एशिया कप से बाहर का रास्ता दिखाया। अब बांग्लादेश की टीम शुक्रवार 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच भारत के साथ खेलेगी। भारतीय टीम पहले ही एशिया कप के फाइनल मुकाबले में जगह बना चुकी है।
बुधवार को खेले गए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए अहम मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन के अर्धशतकों ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की शानदार पारी देखने को मिली। रहीम ने इस मैच में 99 रनों की पारी खेली। लेकिन बांग्लादेश का ये विकेटकीपर इस मैच में शतक लगाने से चुक गया। इसके साथ ही मुशफिकुर रहमान ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है जो इससे पहले कोई भी बांग्लादेश का खिलाड़ी नहीं बना पाया है। रहीम अब ऐसे बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो 99 रन आउट हुए हैं। इससे कोई भी खिलाड़ी 99 पर आउट नहीं हुआ है।
बांग्लादेश के इस विकेटकीपर ने कई दफा टीम के लिए शानदार पारियां खेली है। एशिया कप में रहीम ने अब तक शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। रहीम की पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की बदौलती ही टीम लगातार दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है।