इंटरनेट डेस्क। बुधवार को एशिया कप में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक मुकाबलें में पाकिस्तान की टीम को मुक्की खानी पड़ी और एशिया कप से बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान की टीम को इस एशिया कप में बाहर करने में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने शानदार भूमिका निभाई। रहीम और मिथुन के अर्धशतक के बाद बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की आग उगलती गेंदों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टीक पाएं और इस मैच में 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
जेल विभाग में 5वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
अब बांग्लादेश की टीम का शुक्रवार को भारत के साथ फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है। भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। बांग्लादेश टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन चोट के कारण वापस बांग्लादेश लौट गए हैं। इसी वजह से बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पर मिली जीत का जश्न भी अच्छी तरह से नहीं मना सकी। क्योंकि एक बड़े मुकाबले से पहले उनका एक अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
बांग्लादेश टीम में शाकिब अल हसन के चोटिल होने से पहले टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल भी चोट के कारण पहले ही बाहर हो गए थे। बांग्लादेश के इस ओपनर बल्लेबाज के बांए हाथ की कलाई में चोट आई थी। शाकिब अल हसन ने कई अहम मुकाबलों में टीम के लिए बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया है।