इंटरनेट डेस्क। आज भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही यह मुकाबला भारत के लिए मात्र एक औपचारिकता है क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन अब सभी के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है की भारत का फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान के साथ हो सकता है लेकिन ऐसा नही है भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ भी हो सकता है। आपको बता दे की 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आज भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला है लेकिन अफगानिस्तान इस मुकाबले में पहले ही बाहार हो गयी है। साथ ही बताया जा रहा है की अब पाकिस्थान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में यह निर्णय होगा की भारत का फाइनल मुकाबला किस टीम के साथ होता है। अब भारत के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश का होने वाला मुकाबला कोई सेमीफाइनल से कम नहीं है। दोनों ही टीमें अभी तक अपने खेले दो-दो मैचो में एक जीता और एक गंवाया है।
इसलिए दोनों टीमों की के नेट रनरेट में भी कोई ज्यादा अंतर नही दिखायी देता है । पाकिस्तान का नेट रनरेट की बात करे तो इस समय उनकी रन रेट -.56 है, जबकि बांग्लादेश का नेट रनरेट -.65 है। इस लिए जों इस मैच को जीतेगा वह फाइनल में भारत के साथ खेलेगा लेकिन अगर किसी भी कारण से अगर मैच रद्द हो है, तो दोनों टीमों को एक-एक प्वॉइंट मिलेंगे फिर पाकिस्तान को फाइनल खेलने का मौका मिल जाएगा।
Herald