Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asia Cup : आज भारत-अफगानिस्तान के मुकाबले में इस खिलाड़ी पर रहेंगी सबकी नजर

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को अहम माना जा रहा था लेकिन यह दर्शकों की उम्मीदो के अनुसार नही रहा। साथ ही आज खेले जाने वाले भारत और अफगानिस्तान के मुकाबले परसभी नजर रहेंगी। आपको बता दे की भारत ने पहले ही एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साथ ही आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने बाहार बैठे खिलाड़ियों को टीम में मौका दे सकते है। साथ ही भारत फाइनल के लिए अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आज विश्राम दे सकता है। भारत ने अभी तक एक भी मुकाबला नही हारा है साथ ही आज भारत के सामने सबसे युवा टीम अफगानिस्तान से जीतना संघर्ष भरा हो सकता है।

साथ ही बताया जा रहा है की आज का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी राशिद खान पर सब की नजर रहेगी। हाल ही खेले गए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुकाबले में जीत दर्ज तो पाकिस्तान ने की लेकिन दिल अफगानिस्तान ने जीता पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद खान ने अपने दस ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट लिए। साथ ही आज भारत के लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकते है। राशिद खान ने आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है। इसके अलावा भारत भी आज लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिपक चाहर और सिद्धार्थ कौल में से किसी को मौका दे सकता है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल, मनीष पांडे में से।

अफगानिस्तान : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जमात, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हस्मत शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नेब, राशिद खान, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, समीउल्लाह शेनवारी, मुनीर अहमद, सईद अहमद शेरजाद, अशरफ , मोमांद वफादार में से।



Herald