इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में आज होने जा रहें भारत और अफगानिस्तान के मुकाबले में आज अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साथ ही आज के मैच के लिए कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को दी गयी साथ ही भारतीय टीम में कई अहम बदलाव हुए है। आज के मैच के बाहार बैठे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है। आज के मैच के लिए लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिपक चाहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को टीम में जगह मिली है। भारत ने पहले ही एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
आज के मुकाबले में विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय दर्शकों को चौंकाते हुए टॉस के लिए मैदान में उतरे। वह 696 दिनों के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने मैदान में उतरे। साथ ही आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, और जसप्रीत बुमराह को फाइनल मैच के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह पर बाहार बैठे सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। आज का मुकाबला भारतीय टीम के लिए कोई अहम नही है भारत ने पहले ही एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया है।
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर कप्तान), अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल, मनीष पांडे को टीम में मौका दिया गया है।
अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, हाशमतुल्ला शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), नजीबुल्लाह जरदान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, गुलबदीन नाइब, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान।
Herald