स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप का सबसे अहम मुकाबला भारत ने पाकिस्तान का हराकर जीत लिया है। भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से मात दी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी पारी में 43.1 ओवरों में भारत को 162 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 29 ओवर में ही हासिल कर लिया।
लेकिन इस मैच में भारत को एक बड़ा झटका लगा है। मैच के दौरान मैदान पर गेंदबाजी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पाकिस्तानी की पारी के 18वें ओवर में घटी, जब यह ऑलराउंडर अपना पांचवां ओवर कर रहे थे। पंड्या अपने ओवर की पांचवीं गेंद करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर के बाद मैदान पर लेट गए। इसके बाद उनकी उठने की भी कीमत नहीं हुई। उन्हें तुरंत स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा।
Injury update - @hardikpandya7 has an acute lower back injury. He is able to stand at the moment and the medical team is assessing him now.
— BCCI (@BCCI) September 19, 2018
Manish Pandey is on the field as his substitute #TeamIndia #AsiaCup pic.twitter.com/lLpfEbxykj
वहीं इस घटना के बारे में बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया । बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में कहा है , 'पांड्या को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है और उनकी स्थिति को मेडिकल टीम देख रही है। पांड्या इस समय खड़े हो पाने में सक्षम हैं और मेडिकल टीम उनकी स्थिति को देख रही है।'
हार्दिक की हालत को देखते यहीं कयास लगाये जा रहे है कि वह एशिया कप से बाहर हो गए है । लेकिन अभी इसकी कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Herald