इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ का देश के क्रिकेट में अहम योगदान है। 11 सितंबर, 1911 में पंजाब के कपूरथला में इस भारतीय क्रिकेटर का जन्म हुआ था। लाला अमरनाथ ने क्रिकेट के मैदान में कई कारनामें किए और रिकॉर्ड बनाए है। लाला अमरनाथ को सबसे ज्यादा इस बात के लिए जाना जाता है कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। लाला अमरनाथ भारत के एक आॅलराउंडर खिलाड़ी थी। लाला अमरनाथ ने अपने छोटे से करियर में कई बेमिसाल रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
भारत के इस पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी ने 1933—34 में भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बनाया था। लाला अमरनाथ ये शतक अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ दिया था। लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी पहले बल्लेबाज हैं। लाला अमरनाथ ने ये शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाने में कामयाबी हासिल की। लाला अमरनाथ ने यह शतक मुंबई के जेंटील ओल्ड जिमखाना ग्राउंड पर शतक लगाया था। लाला अमरनाथ ने इस डेब्यू टेस्ट मैच में 185 मिनट बल्लेबाजी की और 21 चौको की सहायता से 118 रन बनाए थे। भारत की और से किसी भी बल्लेबाज ने उस समय तक टेस्ट में शतक नहीं लगाया था। लेकिन लाला अमरनाथ ने शतक जड़ दुनिया को बता दिया कि भारत के पास भी ऐसे बल्लेबाज है जो शतक लगा सकते है। लेकिन लाला के शतक के बावजूद टीम इंडिया ये टेस्ट मैच इंग्लैंड से हार गई। लेकिन लोगों ने पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी लाला अमरनाथ को बधाई दी, एक महिला ने तो लाला अमरनाथ को पहला शतक लगाने के लिए अपनी ज्वेलरी भी गिफ्ट की।
लेकिन इस भारत के महान खिलाड़ी ने दिल्ली में 5 अगस्त 2000 को 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लाला अमरनाथ ने अपने करियर में कुल 24 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान लाला ने कुल 878 रन बनाए। लाला अमरनाथ ने अपने करियर में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए है। इसके अतिरिक्त लाला अमरनाथ ने अपने करियर में 45 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।