Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतकर जोकोविक ने की इस महान खिलाड़ी की बराबरी

खेल डेस्क। पूर्व विश्व नम्बर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविक अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को शिकस्त देकर तीसरी बार यूएस ओपन चैम्पियन बन गए हैं।

जोकोविक ने खिताबी मुकाबले में पोत्रो को 6-3, 7-6, 6-3 से शिकस्त अपने कॅरियर का 14वां ग्रैंड स्लेम जीता। इस जीत के साथ ही जोकोविक ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम जीत के मामले में पीट सैमप्रास की बराबरी कर ली है।

कपिल की बायोपिक '83' में ये साउथ का सुपरस्टार निभाएंगा इस भारतीय आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका

टेनिस के महान खिलाडिय़ों में शामिल पीट सैमप्रास ने जिस कोर्ट पर अपने करियर का 14वां ग्रैंड स्लेम अपने नाम किया था, जोकोविक ने भी उन्हीं के समान अपना 14वा ग्रैंडस्लेम यूएस ओपन के रूप में ही जीता है।सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने इससे पहले 2011 और 2015 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

US OPEN: विवादित फाइनल में सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का टुटा सपना, इस जापानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास

कोहनी की चोट के बाद जोकोविक ने शानदार वापसी करते हुए इस वर्ष विंबलडन खिताब के बाद लगातार दूसरा ग्रैंड स्लेम अपने नाम किया है। जोकोविक इससे पूर्व वर्ष 2016 में सभी चार मेजर खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

ये हैं वो टॉप बल्लेबाज जिन्होनें वनडे में लगाए सबसे ज्यादा चौके, तीसरा नाम चौंकाने वाला

जोकोविक और डेल पोत्रो दोनों 18वीं बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरे थे जिसमें नोवाक का जीत का रिकॉर्ड 14-4 का है। उन्होंने पहला सेट पोत्रो के खिलाफ आसानी से 6-3 से अपने नाम किया। सर्बिया के इस खिलाड़ी को हालांकि दूसरे सेट में पोत्रो के जबर्दस्त संघर्ष का सामना करना पड़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने रखी बच्चे पैदा करने को लेकर ये अजीब शर्त, क्या पति विराट कर पाएंगे पूरा

हालांकि इस सेट में भी कामयाबी जोकोविक को ही मिली। जिन्होंने ये सेट 7-6 से अपने नाम किया। जोकोविक ने तीसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर मैच और तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया। हार के बाद डेल पोत्रो ने कहा कि नोवाक जोकोविक जीत के हकदार थे।