स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। पहले टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने भारत को 222 रनो का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 7 के नुकसान पर हासिल कर लिया। लेकिन भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा।
लेकिन बांग्लादेश अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आ रहा। फाइनल मैच में शिखर धवन का विकेट लेने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ने नागिन डांस किया। बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को आउट करने के बाद हाथ ऊपर कर नागिन एक्शन में डांस करने लगे। शिखर धवन ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर नजमुल इस्लाम की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश लेकिन सौम्य सरकार के हाथों में कैच थमा बैठे।
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) September 28, 2018
दरअसल, इस साल के शुरू में निडास ट्रॉफी श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पहली बार बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस किया था। जिसके बाद से लगातार बांग्लादेशी खिलाड़ी नागिन डांस कर रहे हैं और यह डांस सोशल मीडिया पर छा गया । अब 28 सितंबर को वह पल एक बार फिर देखने को मिला। लेकिन उनका नागिन डांस सफल नहीं हो पाया और फाइनल मैच में हार गई ।
यह भी पढ़े :-
बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने बनाया ये जबरदस्त रिकॉर्ड, बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
फाइनल जीतकर टीम के साथ ये खिलाड़ी हुए मालामाल, इनाम में मिली इतनी धनराशि
Herald