Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के इस गेंदबाज की एक साल बाद एशिया कप में हुई वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क। 15 सि​तंबर से एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। एशिया कप में भारत टीम के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम अपना भाग्य आजमाते हुए नजर आने वाली है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस एशिया कप के लिए लगभग—लगभग सभी टीमों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए

इसी ​बीच एशिया कप से पहले श्रीलंका के एक बुरी खबर आई है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए है। चांडीमल को हाल ही में समाप्त हुए टी20 टूर्नामेंट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। श्रीलंका का पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल एक आॅलआउंडर खिलाड़ी है। जो किसी भी ​वक्त मैच का नक्शा बदल सकता है। चांडीमल पर कुछ समय पूर्व गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें आईसीसी द्वारा छह मैचों के लिए बेन लगाया दिया गया था। लेकिन अब चांडीमल की जगह निरोशन डिकवेला टीम में आ सकते हैं।

पांचवें मैच में पृथ्वी शॉ करेंगे अपने टेस्ट करियर का आगाज, ये होंगे टीम से बाहर!

श्रीलंका टीम में एशिया कप के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज व पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा को टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप के लिए करीब एक साल बाद श्रीलंका टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को जगह दी गई हैं। टूर्नामेंट में श्रीलंका का पहला मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश से हैं।

इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड

एशिया कप के लिए ये हो सकती श्रीलंका की संभावित टीम:- एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांडीमल, दानुष्का गुणातिलाका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरूवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजीता, सुरंगा लकमल, दुष्मंता चमीरा, लसिथ मलिंगा।