Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: रूट और एलिस्टर कुक के साथ भारत के खिलाफ सीरीज जीत की जश्न में शामिल नहीं हुए मोईन अली और आदिल रशीद, ये रही वजह

england team with trophy

इंग्लैंड ने भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी. सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला गया था. जिसमें जीत के बाद इंग्लैंड टीम ने सीरीज में मिली बड़ी जीत का जश्न मनाया. मगर इस जश्न का हिस्सा इंग्लैंड के दो खिलाड़ी मोईन अली और आदिल रशीद नहीं बने.

यह सीरीज इंग्लैंड के टेस्ट के महान खिलाड़ी एलिस्टर कुक के लिए आखिरी सीरीज साबित हुई. ओवल में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच से पहले कुक ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. अपने इस आखिरी मैच में कुक ने दो रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. एक टेस्ट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बने. जबकि दूसरा अपने पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए.

शैंपेन खुलते ही भाग गए रशीद और मोईन अली 

इंग्लैंड के खिलाड़ी सीरीज में मिली जीत के बाद जब ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे उसी दौरान शैंपेन भी खोल दी गयी. जैसे ही शैंपेन की बोटल खुली ग्रुप साथ फोटो खिंचवा रहे मोईन अली और आदिल रशीद भाग खड़े हुए.

दरअसल इसका कारण आस्था से जुड़ा हुआ है. मोईन और रशीद के धर्म में शैंपेन को छूना तक सही नहीं माना जाता है. इसीलिए यह दोनों खिलाड़ी वहां से चले गए.

मोईन अली को आखिरी दो टेस्ट मैचों में ही मौका मिला. जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. मोईन ने साउथहैम्पटन में खेले गए मैच में 49 रन बनाए और 9 विकेट लिए थे. जबकि ओवल में खेले गए मैच में मोइन ने 70 रन बनाए और तीन विकेट निकाले.

वहीं आदिल रशीद पाँचों टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा रहे. जिसमें वह 10 विकेट ले पाए. आखिरी मैच की आखिरी पारी में रशीद द्वारा की गयी एक गेंद काफी चर्चा में है. इस गेंद पर रशीद ने बड़ी पारी खेल रहे केएल राहुल को बोल्ड किया. इसे जादुई गेंद कहा जा रहा है.

The post वीडियो: रूट और एलिस्टर कुक के साथ भारत के खिलाफ सीरीज जीत की जश्न में शामिल नहीं हुए मोईन अली और आदिल रशीद, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.