Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए जीत की दुआ मांगने देवड़ी माता के मंदिर पहुंचे धोनी

रांची
 भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब अपने रांची के घर जाते हैं तो वह देवड़ी माता के मंदिर मत्था टेकना नहीं भूलते। वह छोटे से लेकर हर बड़ेी सीरीज के बाद या पहले माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार वह एशिया कप के लिए टीम की जीत की दुआ मांगने पहुंचे। रांची से 70 किमी दूर स्थित इस मंदिर में धोनी अपनी गाड़ी में गए।

क्रिकेटर होने के साथ-साथ धार्मिक इंसान धोनी लगभग 20 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद अपने फैंस से मिले। इस दौरान धोनी का फुटबॉल प्रेम भी नजर आया। माही मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी और खाकी ट्राउजर पहने हुए थे। देवड़ी मंदिर मां सोलहभुजा दुर्गा की पूजा होती है, जिन्होंने धोनी और उनके परिवार को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है।

स्कूल से लेकर घरेलू क्रिकेट में चयन तक, रणजी से लेकर टीम इंडिया के सफर तक हर शुभ और नाजुक मौके पर धोनी मां देवड़ी के दर पर पहुंचते हैं। माही के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं। एशिया कप में टीम इंडिया को पहला मैच 18 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलना है हीं अगले दिन यानी 19 सितंबर को विरोधी टीम पाकिस्तान के खिलाफ।