Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैफ के बाद अब भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रहे सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा शुक्रवार को की। बदरीनाथ ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने तमिलनाडु की तरफ से क्रिकेट खेला। बद्रीनाथ मध्यक्रम के बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने भारत की तरफ से दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, 'मैं अब अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहता हूं, फिलहाल यही मेरी प्राथमिकता है। परिवार को समय देने की मेरी प्राथमिकता क वजह से मैंने यह फैसला किया हैं। सबसे ख़ास बात ये रही कि, बद्रीनाथ ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा अपने 38वें जन्‍मदिन पर की हैं। बद्रीनाथ ने 145 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 54.49 की औसत से 10,245 रन बनाये हैं।

बद्रीनाथ ने अपने पूरे प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में में 32 शतक ठोके हैं। उन्होंने साल 2000 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। मौजूदा समय में बद्रीनाथ टीवी पर क्रिकेट एक्‍सपर्ट के रूप में नजर आते हैं। भले ही बद्रीनाथ को भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने क्रिकेट में खूब नाम कमाया। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बद्रीनाथ ने अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया था, जिसकी पहली पारी में उन्‍होंने 56 रन बनाए थे।

बद्रीनाथ को भारत की तरफ से सिर्फ दो टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें वे ख़ास सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें कभी भारतीय टीम में वापस खेलने का मौका नहीं दिया गया। लेकिन बद्रीनाथ ने घरेलू टूर्नामेंटों में रन बनाना जारी रखा। और खूब रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो सके। साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ बद्रीनाथ का वनडे टीम में चयन किया गया। इस दौरान उन्होंने एक मैच में नाबाद 27 बनाये थे।

सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ आईपीएल की शुरुआती सीजनों में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम से खेलते हुए नजर आये थे। उन्‍होंने आईपीएल के 95 मैचों में 30.66 की औसत से कुल 1,441 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने सार्वधिक 71 रन का स्कोर बनाया।



Herald