Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ 14वें एशियाई कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले में जीत के साथ बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारी करने का होगा।

वैसे भारतीय टीम के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास मैच की तरह ही होगा, क्योंकि एशिया कप की सबसे कमजोर टीम हांगकांग ही है, जो पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है।

एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वैसे भी इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा है। एशिया कप के अब तक के खेले गए 13 संस्करणों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है।

इन 13 टूर्नामेंटों में से भारतीय टीम छह में जीत हासिल करने में सफल रही है। टीम इंडिया 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप की चैम्पियन बनी थी। जबकि श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 में खिताब अपने नाम किया था। जबकि पाकिस्तान दो बाद ही इस खिताब पर कब्जा करने में सफल रहा है। वैसे भारतीय टीम हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि क्रिकेट अनिश्चितओं का खेल कहा जाता है।

हांगकांग को अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से शिकस्त का सामन करना पड़ा था। इस एकतरफा मैच में हांगकांग टीम 116 रन पर ही आउट हो गई थी।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

हांगकांग: अंशुमान रथ (कप्तान), ऐजाज खान, बाबर हयात, कैमरन मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, अहसन खान, अहसन नवाज, तनवीर अहमद, तनवी अफजल, वकास खान, अर्शद मोहम्मद, किंचित शाह, नदीम अहमद, राग कपूर, स्काट मैकेहनी, और आफताब हुसैन।