इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. इसका बड़ा कारण पूरी सीरीज में भारत की ख़राब बल्लेबाजी रही. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा कुछ खास नहीं कर सके. रहाणे ने 10 पारियों में 257 रन बनाए. जबकि पुजारा भी 8 पारियों में 272 रन ही बना सके.
ये कहा चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा ”जब हम किसी स्लॉट के लिए खिलाड़ियों को चुनते हैं तो उन्हें पर्याप्त मौके दिए दिए जाने चाहिए. इसके बाद ही हम युवाओं की ओर जा सकते हैं. हां, हमारे ओपनर अच्छा कर सकते थे.”

”हालांकि, इंग्लैंड के ओपनर भी बुरी तरह असफल रहे. ओपनर के लिए परिस्थितियां कठिन रहीं और दोनों टीमों के ओपनर नाकामयाब साबित हुए. पिछले कुछ सालों से पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने नंबर 3 और नंबर 4 पर काफी अच्छा किया है. दोनों बल्लेबाजों के पास काफी अनुभव है.”
एमएसके प्रसाद को लगता है कि टीम ने अगर मौकों को भुनाया होता तो परिणाम कुछ और हो सकते थे. उन्होंने कहा ”ये अब तक की सबसे करीबी सीरीज रही. परिणाम ये नहीं बताते हैं कि सीरीज में हमने किस प्रकार से टक्कर दी. हम सभी को पता है कि ये परिणाम हमारे पक्ष में हो सकते थे. सीरीज में हमारे पास मौका था. जिसे भुनाना चाहिए था.”

सीरीज में टीम इंडिया द्वारा किए गए प्रदर्शन के सकारात्मक पहलुओं को देखते हुए प्रसाद ने कहा ” यहां पर कई सकारात्मक चीज़ें भी हैं. मुझे लगता है कि हमारी तेज गेंदबाजी यूनिट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. पांच टेस्ट मैचों में 60 विकेट लेना उनके कौशल की गवाही देता है. साथ ही फिटनेस और वर्कलोड को लेकर जो प्रबंधन हम अपना रहे हैं उसका भी ये सुबूत है. मैं काफी खुश हूं जिस तरह से हमने फील्डिंग की और कैच पकडे. पर बल्लेबाजी क्रम को एक यूनिट के रूप में सामने आना होगा”
The post एमएसके प्रसाद का खुलासा इस वजह से असफल होने के बाद भी अजिंक्य रहाणे और पुजारा को दिया गया मौका appeared first on SportzWiki Hindi.