Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस तरह भारतीय टीम में जगह बनाएंगे युवराज सिंह

खेल डेस्क। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका दिया गया है। 2011 में खेले गए आईसीसी विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज सिंह को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम में जगह दी गई है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर युवराज सिंह के पास अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका होगा।

एशिया कप: राजस्थान के इस खिलाड़ी ने किया भारतीय टीम की ओर से पदार्पण

युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीम की कप्तानी नहीं दी गइे है। टीम का कप्तान मनदीप सिंह को बनाया गया है। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह को पंजाब टीम में जगह नहीं दी गई है।

अब इस टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे पुजारा और जडेजा

युवराज सिंह लम्बे समय बाद क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगे। वह इसी वर्ष हुए आईपीएल के लिए मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह उम्मीदों के अनुसार इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

अब बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज के पास विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर अगले साल होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का शानदार मौका होगा।

अफगानिस्तान ने पांच बार के चैम्पियन श्रीलंका को बाहर कर किया सुपर-4 में प्रवेश

टीम इंडिया की ओर से 304 एक दिवसीय मैच खेल चुके युवराज ने भारतीय टीम की ओर से अन्तिम बार पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे। युवराज सिंह ने भारतीय टीम की ओर से एक दिवसीय 8701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 52 अर्धशतक लगाए हैं।

अब इस क्रिकेटर ने की शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग

पंजाब: मनदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान (उप कप्तान), युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत सिंह , बरिंदर सिंह सरन, गितेश खेरा (विकेटकीपर), शुबमान गिल, अनमोलप्रीत सिंह, मनन वोहरा, शरद लुम्बा, संवीर सिंह, मयंक मार्कंडे, अर्धदीप सिंह और अर्पित पन्नू।