Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले आज के मैच भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने आज भारतीय टीम ने एक बदलाव करते हार्दिक पंड्या की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में जगह दी है। भारत इस जीत के साथ ही एशिया कप में आगे बढ़ना चाहेगी साथ हो आज के भारत और बांग्लादेश के मैच के साथ ही 14वें एशिया कप का सुपर 4 चरण आज से शुरू हो गया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कमर में चोट के साथ मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। साथ ही शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगे साथ ही रोहित शर्मा ने आज टीम ने रविंद्र जडेजा को जगह दी है। पिछले दो मैचो में शिखर धवन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है इसलिए आज भी उनसे काफी उम्मीद रहेंगी। साथ ही पाकिस्तान पिछलें मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आज भी उनसें काफी उम्मीद रहेगी साथ ही कल ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से मात दी है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, युजेंद्र चहल

बांग्लादेश: मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, नाज़मुल हुसैन, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेट), मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, मोसदेक हुसैन, मेहदी हसन, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान



Herald