Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह रिकॉर्ड बनाकर हनुमा विहारी ने दी इन दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। यह टेस्ट सीरीज इंग्लैंड ने 4-1 से अपने नाम कर ली है। लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला गया पांचवा और अंतिम टेस्ट भी इंग्लैंड ने 118 रन से जीत दर्ज की है। वहीं इंग्लैंड ने जीत के साथ एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ मैदान में उतरा था भारत ने अतिम मैच में हनुमा विहारी और जडेजा को शामिल किया गया था। इसके साथ आंध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में भारतीय टीम की ओर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है। साथ ही बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय हनुमा विहारी को घरेलू क्रिकेट शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले मैच में भी शानदार रिकॉर्ड बनाया है हनुमा विहारी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करके पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ के रिकार्ड की बराबरी भी कर ली। हनुमा अपने पदार्पण टेस्ट में 50 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले हनुमा पूर्व कप्तान गांगुली और द्रविड़ के बाद भारत के चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 50 और उससे अधिक रन बनाए हैं।

साथ ही बताया जा रहा है कि हनुमा विहारी के मैदान में उतरने से पहले राहुल द्रविड़ से फोन पर बात की थी साथ उन्होंने उनको मैच के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दी थी। हनुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 56 रन की अपनी पारी में 194 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का भी लगाया।



Herald