Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमें इंग्लिश टीम ने नहीं बल्कि इस युवा खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा परेशान- रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर एक बहुत बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचे थे। विराट कोहली जैसे आक्रमक कप्तानी की अगुवायी में टीम से टेस्ट सीरीज में कुछ कर दिखाने की काबिलियत नजर आ रही थी लेकिन इंग्लैंड ने भारतीय टीम की एक नहीं चलने दी और आसानी से 4-1 से हरा दिया।

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने बताया हार का प्रमुख कारण

भारतीय टीम की इस करारी हार के बाद हाहाकार मचा हुआ है और अब टीम मैनेजमेंट हार के बहाने तलाशने में जुटा है। हर कोई अपनी-अपनी तरफ से अलग-अलग हार के कारण बता रहा है और  इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य को रवि शास्त्री ने भी भारतीय टीम की हार का एक सबसे प्रमुख कारण बताया है।

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम करेन के योगदान को माना हार का कारण

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी टीम की हार में इंग्लिश टीम नहीं बल्कि इंग्लैंड के युवा 20 साल के ऑलराउंडर सैम कुरेन का योगदान माना है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुरेन ने ना केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत से वचिंत रखा।

इंग्लैंड टीम में सबसे ज्यादा सैम कुरेन ने दी तकलीफ

इस युवा इंग्लिश खिलाड़ी को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि “मैं ये नहीं कहूंगा कि हम पूरी तरह से विफल रहे लेकिन हमने कोशिश की। हमें उसको श्रेय देना जरूरी होगा जो इसका कारण रहा। विराट और मुझे  इंग्लैंड टीम से मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ी को चुनने को कहा तो हम दोनों ने सैम कुरेन को लिया। कुरेन ने जहां रन बनाए उसे देखो और उसी ने हमें सबसे ज्यादा तकलीफ दी। इंग्लैंड से भी ज्यादा, सैम कुरेन ने हमें बहुत परेशान किया।”

हर बार मुश्किल में इंग्लैंड को मिला कुरेन का साथ

रवि शास्त्री ने कहा कि “पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम एजबस्टन में 87 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी। वो(कुरैन) रन हासिल करने में सफल रहे। साउथैंपटन के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के 86 पर 6 आउट हो चुके थे(पहली पारी में) उन्होंने फिर रन बनाए। हम एजबस्टन में 50 रन पर 0 थे लेकिन उन्होंने विकेट हासिल किए। इस सीरीज के महत्वपूर्ण मौको पर उन्होंने रन बनाए और विकेट हासिल किए। यहीं दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर रहा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post हमें इंग्लिश टीम ने नहीं बल्कि इस युवा खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा परेशान- रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.