Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वर्ण पदक विजेता प्रणब, शिबनाथ को ब्रिज टूर्नामेंट में किया गया सम्मानित

कोलकाता| एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में ब्रिज में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रणब बर्धन और शिवनाथ सरकार को यहां इन्विटेशनल ब्रिज टूर्नामेंट से इतर शनिवार को सम्मानित किया गया। इन दोनों के अलावा कांस्य पदक विजेता देबर्ता मजूमदार और उनके कोच तथा नोन प्लेइंग कप्तान देबाशीष रॉय को भी सम्मानित किया गया। अन्य कांस्य पदक विजेता सुमित मुखर्जी इस मौके पर किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके।
इस बीच पूर्व अंतर्राष्ट्रीय देबाशीष रॉय (कप्तान), एसके लेंगर, उत्तम गुप्ता, कमल मुखर्जी और सुमन मुखर्जी की टीम शानदार वापसी करते हुए स्विस लीग के दूसरे दिन 10वें राउंड के आखिर में 137.71 के जीत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

वहीं दक्षिण कालीकाट सांगसद (डीकेएस) शुक्रवार वाले प्रदर्शन को यहां नहीं दोहरा पाए। उन्होंने 133.40 के जीत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

The post स्वर्ण पदक विजेता प्रणब, शिबनाथ को ब्रिज टूर्नामेंट में किया गया सम्मानित appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.