Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव वां ने बताया कितना मुश्किल होगा स्मिथ और वार्नर की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इस समय बैन की वजह से क्रिकेट से दूर है. इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल पाने के बाद भी डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ इस समय लीग्स क्रिकेट में अपने हाथ आजमा रहें है. जहां पर उन्हें दुनिया भर के फैन्स का प्यार मिल रहा है.

वहीं इसी कड़ी में अब ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ ने भी साफ़ किया है कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट फैन्स स्मिथ और वार्नर को एक बार फिर से माफ़ कर देंगे और उन्हें दोबारा से उतना ही प्यार देंगे. हालांकि उनका मानना है कि डेविड वार्नर का अब दोबारा से वापसी करना काफी मुश्किल है.

फैन्स अभी भी उन्हें पसंद करते हैं

स्मिथ और वार्नर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उसकी वापसी की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, 

“आप रातों रात उसके स्तर के खिलाड़ी को गंवाकर उसके विकल्प की उम्मीद नहीं कर सकते और वह अब भी युवा है. फैंस अब भी उसे चाहते हैं.”

लोग उन्हें माफ़ कर देंगे 

स्मिथ और वार्नर को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 

“ऑस्ट्रेलिया की जनता माफ करने वाली है. उसने (स्मिथ ने) गलती की और इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई.”

वॉ ने वार्नर की वापसी को लेकर बात करते हुए कहा कि

“वॉर्नर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा, लेकिन उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस सलामी बल्लेबाज को भी दूसरा मौका मिलेगा.”

आपको बता दे इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जबकि सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट नौ महीने के लिए निलंबित हैं. उम्मीद की जा रही है कि बैन खत्म होने के बाद एक बार फिर से ये खिलाड़ी वापसी कर सकेंगे.

The post स्टीव वां ने बताया कितना मुश्किल होगा स्मिथ और वार्नर की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.