Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर छाए एलिस्टर कुक, लक्ष्मण, कैफ समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पांचवा मैच कुक का आखिरी मैच होगा. कुक इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में कुक ने कई उपलब्धियां हासिल की.

टेस्ट में 12 हज़ार से अधिक रन बनाने वाले कुक ने रिटायरमेंट की घोषणा पर कहा ”मैंने वो सबकुछ हासिल किया जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी. इतने लंबे समय तक खेलने के लिए खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.”

कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गए कुक

कुक कितने बड़े खिलाड़ी हैं आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके रिटायरमेंट की घोषणा के बाद कुक को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गयी. कुछ ही देर में कुक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. बड़े-बड़े खिलाड़ियों समेत हर कोई उन्हें सफल करियर पर बधाई दे रहा है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ ने भी कुक को बधाई दी.

The post सन्यास की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर छाए एलिस्टर कुक, लक्ष्मण, कैफ समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं appeared first on SportzWiki Hindi.