एशिया क्रिकेट गलियारों में कुछ दिनों के बाद एक जबरदस्त माहौल नजर आने वाला है। जब एशिया की टॉप की टीमों के बीच उपमहाद्वीप की जंग होगी। एशिया की इस जंग के लिए सभी टीमों ने अपने संभावित 16 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। अब उन्हें अपने इन्हीं 16 सूरमाओं का साथ एशिया की जंग में मैदान मारना है।

एशिया कप की जंग में कौन हो सकता है किस पर भारी?
15 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप मे एशिया की ये टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठता की लड़ाई के लिए उतरने वाली हैं। अब जब सभी टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीर साफ हो गई है तो इनको देखते हुए सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर कौनसी टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा सकती है। तो आज हम सभी टीमों की अंतिम-19 सदस्यीय टीम को देखते हुए करते हैं इसका आकलन

भारतीय टीम के मजबूत दावेदार
तो बात जब एशिया कप-2018 के प्रबल दावेदार टीम की होती है तो जो सभी टीमें हमारे सामने आयी है उसके बाद तो भारतीय टीम को सबसे बड़ा दावेदार माना जा सकता है। भारतीय टीम पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। भारतीय टीम की कप्तानी वैसे रेगुलर कप्तान विराट कोहली तो नहीं करेंगे लेकिन उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तान रहेंगे।

टीम में हैं एक से एक शानदार खिलाड़ी लेकिन कोहली की अखर सकती है कमी
रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली इस टीम का वैसे तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी लाइन अप बड़ा ही मजबूत नजर आ रहा है। बल्लेबाजों में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू और मनीष पांडे जैसे सरिखे बल्लेबाज हैं, तो वहीं जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल के रूप में सबसे शानदार गेंदबाजी ब्रिगेड है। लेकिन कहीं ना कहीं विराट कोहली की कमी भी अखर सकती है।

पाकिस्तान की टीम दिख रही हैं बहुत संतुलित
भारतीय टीम को दावेदार तो माना जा सकता है लेकिन इनको पाकिस्तान की टीम से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। पाकिस्तान की एशिया कप के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात दे चुके हैं। इस टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में है।

गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त तालमेल
तो टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों पर है तो वहीं गेंदबाजी में तो पाकिस्तान की टीम के पास सबसे खतरनाक पेस बेटरी के रूप में मोहम्मद आमिर, हसन अली और जुनैद खान हैं तो स्पिन गेंदबाजी में शादाब खान है जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखती है।

श्रीलंका की स्थिति नहीं है ठीक
एशिया की टीमों में पिछले कुछ समय से श्रीलंकाई टीम का स्तर काफी गिरा है। श्रीलंका की टीम में ऐसा नहीं है कि अच्छे खिलाड़ी नहीं है लेकिन इस टीम में अनुभव की कमी साफ देखी जा सकती है। श्रीलंका में एंजेलो मैथ्यूज और लसिथ मलिंगा पर काफी जिम्मेदारी रहेंगी लेकिन दिनेश चांडिमल और अकिला धनंजय के खेलने पर सस्पेंस ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

चौंका सकती हैं अफगानिस्तान और बांग्लादेश
पिछले कुछ सालों में उपमहाद्वीप में क्रिकेट में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। इन सालों में सनसनी के रूप में अफगानिस्तान की टीम है तो वहीं बांग्लादेश ने भी अपने स्तर में बहुत सुधार किया है। अब अफगानिस्तान की टीम अपने कुछ खिलाड़ियों के दम पर अंडर डॉग बन चुकी है तो बांग्लादेश की टीम बड़ी टीमों को टक्कर देने और हराने का माद्दा रखती है। ऐसे में दोनों ही टीमें मजबूत तो नहीं कही जा सकती लेकिन चौंका जरूर सकती हैं।

आंकलन के बाद भारतीय टीम है मजबूत
इस पूरे आकलन को देखने के बाद इस एशिया कप में भारतीय टीम की दावेदारी को विराट कोहली के नहीं होने से कुछ नुकसान जरूर हुआ है, जिनको पाकिस्तान की संतुलित टीम से कड़ी टक्कर मिल सकती है। लेकिन इसके बाद भी अनुभव के मामले में भारतीय टीम मजबूत ही नजर आ रही है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप में शामिल सभी टीमों के विश्लेष्ण के बाद सबसे मजबूत और जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रहे ये टीम appeared first on SportzWiki Hindi.