Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल होगा एशिया की दो महाशक्तियों के बीच मुकाबला

खेल डेस्क। एशियाई क्रिकेट की दो महाशक्तियों भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। एशिया के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों देशों के दर्शकों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

अफगानिस्तान ने पांच बार के चैम्पियन श्रीलंका को बाहर कर किया सुपर-4 में प्रवेश

एशिया कप में वैसे भारत का दबदबा बना हुआ है। वह इस टूर्नामेंट में सात बार खिताब जीत चुका है जबकि पाकिस्तान को अभी तक दो बार ही इस खिताब पर कब्जा करने में सफलता मिली है। भारत यहां पर 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में खिताबी जीत हासिल कर चुका है। जबकि पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप में जीत हासिल की थी।

अब इस टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे पुजारा और जडेजा

एशिया कप में अभी तक 13 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना एक बार भी खिताबी मुकाबले में नहीं हुआ है। गु्रप चरण में ही श्रीलंका के बाहर होने के साथ ही अब भारत और पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

श्रीलंका को ग्रुप चरण में बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है।भारतीय टीम इस बार टूर्नामेेंट में नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में मैदान में उरतेगी। टीम इंडिया की कप्तान रोहित शर्मा करेंगे। वहीं पाकिस्तान की कमान सरफराज खान में है।

एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

पाकिस्तान:फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शान मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), शोएब मलिक, हरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, असिफ अली, मोहम्मद अमिर।