Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और धोनी जैसे दिग्गज नहीं बल्कि मौजूदा समय का यह दिग्गज हैं रोहित का पसंदीदा बल्लेबाज

टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का नाम बता सबको चौका दिया है. जहां दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी खुद रोहित की बल्लेबाजी के मुरीद हैं वहीं यह खिलाड़ी किसी और का फैन है.

रोहित ने अपने पंसदीदा खिलाड़ी को खुलासा करते हुए कहा कि मुझे सिर्फ इस बल्लेबाज को बल्लेबाजी करते देखना पंसद है. दिलचस्प बात यह है कि इस दिग्गज खिलाड़ी को कोई भारतीय क्रिकेटर पंसद नहीं है ब्लकि इन्हें एक विदेशी बल्लेबाज पंसद है.

वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ चुके रोहित, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, विराट कोहली सहित कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं, लेकिन रोहित को किसी का खेल नहीं भाया.

जब उनसे एक प्रशंसक ने पूछा कि वर्तमान पीढ़ी के किस खिलाड़ी को खेलता देखने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है? इसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि एबी डिविलियर्स ने उन्हें बहुत आकर्षित किया. डिविलियर्स को खेलता देखना उन्हें पसंद है.

गौरतलब है कि हाल ही में एबी डिविलियर्स ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौका दिया था.

सवाल जवाब के इस क्रम में एक प्रशंसक ने रोहित से पूछा कि आपका भारत के बाहर फेवरेट स्टेडियम कौन सा है तो रोहित ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी को अपना सबस पसंदीदा स्टेडियम बताया.

वहीं एक प्रशंसक ने जब उनसे पूछा कि जब आपको पहली बार टीम का कप्तान घोषित किया गया तो कैसा महसूस हुआ. तो इसके जवाब में रोहित ने कहा, पहली बार जब मेरे हाथ में टीम की कमान सौंपी गई, तो मुझे इसबात पर बेहद गर्व और खुशी महसूस हुई.

आपको बता दें कि विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है. विराट की गैर मौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

The post विराट और धोनी जैसे दिग्गज नहीं बल्कि मौजूदा समय का यह दिग्गज हैं रोहित का पसंदीदा बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.