Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए दुबई रवाना हुई रोहित की सेना, शेयर की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंग्लैंड दौरे से आने के बाद तुरंत टीम एशिया कप 2018 के लिए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) रवाना हो गई है। इस दौरे की खास बात यह है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया एशिया कप खेलेगी। इस बार रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। एशियाई टीमों के इस वनडे टूर्नामेंट का आगाज 15 सितंबर को हो रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी जो पहली बार एशिया कप खेलने उतर रही है।

एशिया कप में भारतीय टीम को इंग्लैंड से मिले जख्म भूलकर खेलना होगा

टीम इंडिया गणेश चतुर्थी के दिन एशिया कप के लिए रवाना हुई। वहीं टीम इंडिया ने फ्लाइट बैठते ही तस्वीरें शेयर की है। फ्लाइट में खींची गई कुछ तस्वीरों को खिलाड़ियों ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें केदार जाधव और कुलदीप यादव ने दो तस्वीरें अपने अपने अकाउंट पर शेयर की है। केदार जाधव की तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मनीष पांड्या चहल नजर आ रहे हैं जबकि कुलदीप यादव ने धोनी के साथ एक सेल्फी शेयर की है।

यह रिकॉर्ड बनाकर हनुमा विहारी ने दी इन दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर

टीम इंडिया 18 सितंबर को जहां हांगकांग के खिलाफ मैदान पर अपना पहला मैच खेलने उतरेगी वहीं उसके ठीक अगले दिन 19 सितंबर को टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत एक साल पहले का बदला लेने उतरेगा। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती थी।

टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जानिए कब होंगे मैच

एशिया कप में इस समय और इस चैनल पर आएगा भारत-पाकिस्तान का मैच



Herald